Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

सिक्किम आपदा को लेकर केन्द्र सरकार गंभीर नहीं : कांग्रेस

कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई ने मंगलवार को पार्टी मुख्यालय में आयोजित एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि सिक्किम में आई प्राकृतिक आपदा से लोग परेशान हैं लेकिन शायद उनकी आवाज मोदी सरकार तक नहीं पहुंच पा रही है।

10 Oct 2023

सिक्किम आपदा को लेकर केन्द्र सरकार गंभीर नहीं : कांग्रेस

नई दिल्ली। कांग्रेस ने आरोप लगाया है कि सिक्किम में आई प्राकृतिक आपदा को लेकर केन्द्र सरकार गंभीर नहीं है। वहां राहत और बचाव कार्य में ढिलाई बरती गई गई है।

कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई ने मंगलवार को पार्टी मुख्यालय में आयोजित एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि सिक्किम में आई प्राकृतिक आपदा से लोग परेशान हैं लेकिन शायद उनकी आवाज मोदी सरकार तक नहीं पहुंच पा रही है।

गोगोई ने कहा कि सिक्किम में प्राकृतिक आपदा से करीब 25000 लोग प्रभावित हैं। करीब 7600 लोग बेघर हो चुके हैं। 80 लोगों की जान जा चुकी है और लगभग 3000 पर्यटक फंसे हुए हैं। सिक्किम में करीब 28 राहत शिविरों में 6800 लोग रह रहे हैं। एनएच-10 क्षतिग्रस्त हो चुका है और सेना के 8 जवानों के शव भी मिले हैं। वहां सबका एक ही सवाल है कि आखिर मोदी सरकार सिक्किम की जमीन पर सक्रिय क्यों नहीं है?

गोगोई ने कहा कि आज सिक्किम के लोग पूछ रहे हैं कि राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) की टीम को प्रभावित इलाकों में पहुंचने में देरी क्यों हो रही है? उत्तर सिक्किम में 14 पुल टूट चुके हैं, वहां के लोग आज अंधकार में जीने को मजबूर हैं। उत्तर सिक्किम सीमा के उस पार चीन बैठा है, जो हर दिन जमीन हथियाने में लगा रहता है। इसके बावजूद मोदी सरकार तत्पर नहीं दिखती है। मोदी सरकार का एक भी वरिष्ठ मंत्री आज तक सिक्किम नहीं गया।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories







Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News